Shakti Vahini's COVID-19 Response Work. Learn More
News

दिल्ली में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

Facebook
Twitter
LinkedIn

2014_10image_13_13_483818000humantrafficking-llPUBLISHED IN PUNJAB KESRI

नई दिल्ली: दिल्ली के शकूरपुर इलाके में पुलिस ने एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का भंडाफोड़ किया है जो मानव तस्करी में लिप्त था। पुलिस ने वहां से एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला गायत्री (30), मानव तस्करी के एक बड़े माफिया पन्नालाल की साली है। वह अपनी प्लेसमेंट एजेंसी गायत्री इंटरप्राइजेज के जरिए झारखंड से दिल्ली में घरेलू काम के लिए बच्चों की सप्लाई करती थी। एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र यादव ने गायत्री की गिरफ्तारी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, माओवादियों से संबंध रखने के आरोपी झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंदर साओ को भी पन्नालाल के घर से कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

पन्नालाल, मानव तस्करी का बड़ा रैकेट मंत्री और तस्करी के दूसरे आरोपी बाबा बामदेव के सहयोग से चला रहा था। उसे खासकर लड़कियों और छोटे बच्चों की तस्करी के लिए कहा गया था। पुलिस के अनुसार, हर लड़की को गायत्री करीब 12 हजार रुपए देती थी और उसे रोजगार दिलाने के नाम पर 22 हजार रुपए मिलते थे।

इस तरह उसे हर महीने एक लड़की से 10 हजार रुपए का फायदा होता था। पन्नालाल और सुनीता ने पुलिस को इसकी एक स्लिप भी सौंपी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, एनजीओ शक्ति वाहिनी और झारखंड पुलिस के कई ऑपरेशन के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।

अब पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस तस्करी का माओवादियों से तो कोई संबंध नहीं है। साथ ही इसके जरिए आने वाले पैसे का उपयोग कहां-कहां होता था।

Leave a Reply

Popular Search Terms
Newsletter
Keep up to date & join the mission

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 3,214 other subscribers